-वारदात में स्विफ्ट कार भी बरामद की
हरिद्वार/बहादराबाद।
बहादराबाद थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग से सरेराह कार सवार युवकों ने एक युवक का अपहरण कर लिया। पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना प्रसारित होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर अपहरण करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर युवक को सकुशल बरामद कर लिया। वारदात में शामिल दो युवक फरार हो गए। अपहृत युवक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। वारदात में इस्तेमाल कार को पुलिस ने सीज कर दिया। फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
शनिवार की देर सायं पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना प्रसारित हुई कि क्रिस्टल वल्र्ड के पास कार सवार कुछ युवक एक युवक का अपहरण कर ले गए हैं। सूचना मिलते ही पूरे जनपद में अलर्ट जारी कर सघन चेङ्क्षकग अभियान चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने घटना की गंभीरता को देखते हुए सभी थाना प्रभारियों को क्षेत्र में सघन चेकिंग के निर्देश दिए गए। बहादराबाद थाना पुलिस व सीआईयू की संयुक्त टीम का गठन कर अपहरणकर्ताओं की तलाश में लगाया गया।.पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की गई। जिनमें छह युवकों तथा पंजाब नंबर की स्विफ्ट कार के इस घटना में शामिल होने की पुष्टि हुई। अपहृत युवक के पिता अनिल कुमार निवासी शिवालिक नगर रानीपर की तहरीर पर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। लगातार सर्विलांस, सुरागरसी के आधार पर टीम ने मात्र चंद घंटों के भीतर ही हरिद्वार—मंगलौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को हिरासत में लिया। आरोपियों के कब्जे से अपहृत युवक को सकुशल छुड़ाया गया। घटना में इस्तेमाल स्विफ्ट कार को कब्जे में लिया गया। वारदात में शामिल दो युवक पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों में $अॢपत शर्मा पुत्र सुशील शर्मा निवासी हज्जरपुर लंढौरा मंगलौर, $नितिन पुत्र प्रकाश चन्द, जोगेंद्र उर्फ जुग्गन पुत्र बेगराज, $हर्ष उर्फ हनी पुत्र भोपाल ङ्क्षसह निवासीगण देवनगर सिडकुल हरिद्वार शामिल हैं।
