-खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, अगला पड़ाव आगरा, फिर लखनऊ और जयपुर।
हरिद्वार।
भारतीय शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित ’प्रथम राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता’ का पहला चरण आज हरिद्वार के ’आचार्यकुलम मैदान’ में सम्पन्न हुआ। देशभर के 5 से अधिक विद्यालयों से आए खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया। दो दिनों तक चली प्रतियोगिता में कबड्डी, हैंड बल, मलखम्ब और रेसलिंग जैसी प्रतिस्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने जबरदस्त जोश और खेल भावना का परिचय दिया।
प्रतियोगिता के समापन सत्र में ’पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण और योग गुरु स्वामी रामदेव ने विजेताओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए और सभी प्रतिभागियों को आशीर्वाद दिया।
आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि इन बच्चों का जोश और प्रतिभा इस बात का संकेत है कि भविष्य में यही खिलाड़ी देश ही नहीं, बल्कि दुनिया के मंच पर भारत का नाम रोशन करेंगे। वहीं स्वामी रामदेव ने घोषणा की कि’पतंजलि योगपीठ में जल्द ही एक अत्याधुनिक इंडोर स्टेडियम तैयार होगा, जहां राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
भारतीय शिक्षा बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष ’एनपी सिंह’ ने बताया कि दूसरा चरण 13—14 नवम्बर को आगरा में, तीसरा चरण 17—18 नवम्बर को लखनऊ में तथा अंतिम चरण 2१—2२ नवम्बर को जयपुर में आयोजित किया जाएगा।
समापन कार्यक्रम में आचार्यकुलम की उपाध्यक्ष डा. ऋतंभरा, प्रिंसिपल स्वाति मुंशी, भारतीय शिक्षा बोर्ड के एफिलिएशन एडवाइजर सत्येन्द्र पंवार, पतंजलि गुरुकुलम के प्राचार्य स्वामी ईश देव एवं राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर स्वामी पुण्य देव महाराज उपस्थित रहे। मंच संचालन वंदना पांडेय ने किया।
आयोजित खेल प्रतियोगिता में मुख्य परिणाम इस प्रकार रहे कबड्डी प्रतियोगिता ब्वायज अंडर 17 आचार्य कुलम हरिद्वार विजेता (12 गोल्ड), आजाद हिंद इंटर कालेज मऊ रनरअप (12 सिल्वर), गल्र्स अंडर 17 आचार्यकुलम हरिद्वार विजेता पतंजलि गुरुकुलम रनरअप, ब्वायज अंडर 19 आचार्यकुलम विजेता पतंजलि गुरुकुलम रनरअप, गल्र्स अंडर 19 आचार्यकुलम विजेता पतंजलि गुरुकुलम रनरअप हैंडबल प्रतियोगिता वायज अंडर 17 आचार्यकुलम विजेता, रेनबो एकेडमी कोटद्वार रनरअप गल्र्स अंडर 17 आचार्यकुलम विजेता, रेनबो एकेडमी कोटद्वार रनरअप अंडर 19 (ब्वायज व गल्र्स दोनों) आचार्यकुलम विजेता।
वहीं मलखम्ब में ब्वायज अंडर 17 पतंजलि गुरुकुलम के करम योगी को गोल्ड, किशनगढ$ घासेड$ा के ऋषभ को सिल्वर मेडल मिला। वहीं बॉयज अंडर 19 में पतंजलि गुरुकुलम के कृष को गोल्ड, केशव को सिल्वर मेडल मिला।
रेसलिंग प्रतियोगिता परिणाम में फ्री स्टाइल (अंडर 17) में 45 किग्रा अभिजीत (पतंजलि गुरुकुलम) गोल्ड व लक्ष्य (किशनगढ$) सिल्वर मेडल, 48 किग्रा राहुल (किशनगढ$) गोल्ड व अर्जुन (पतंजलि गुरुकुलम) सिल्वर, 5१ किग्रा शुभम (पतंजलि गुरुकुलम) गोल्ड व ऋषभ (किशनगढ$) सिल्वर, 5५ किग्रा अरजीत (पतंजलि गुरुकुलम) गोल्ड व नैतिक (किशनगढ$) सिल्वर, 6 किग्रा अमित (पतंजलि गुरुकुलम) गोल्ड व विवेक शर्मा (जीएसएस इंटरनेशनल स्कूल, आगरा) सिल्वर, 6५ किग्रा वैभव (किशनगढ$) गोल्ड व पवन (पतंजलि गुरुकुलम) सिल्वर, 7१ किग्रा शिवांश (पतंजलि गुरुकुलम) गोल्ड व नवीन (किशनगढ$) सिल्वर, 8 किग्रा शैलेन्द्र सिंह (जीएसएस आगरा) गोल्ड व रोशन (पतंजलि गुरुकुलम) सिल्वर मेडल मिला। ग्रीको—रोमन स्टाइल (अंडर 17) के 45 किग्रा अभिजीत (पतंजलि गुरुकुलम) गोल्ड व लक्ष्य (किशनगढ$) सिल्वर, 48 किग्रा राहुल (किशनगढ$) गोल्ड व काव्या (पतंजलि गुरुकुलम) सिल्वर मेडल, 5१ किग्रा शुभम (पतंजलि गुरुकुलम) गोल्ड व ऋषभ (किशनगढ$) सिल्वर, 5५ किग्रा भुवन (पतंजलि गुरुकुलम) गोल्ड व नैतिक (किशनगढ$) सिल्वर, 6 किग्रा सुमित (पतंजलि गुरुकुलम) गोल्ड व विवेक (जीएसएस आगरा) सिल्वर, 6५ किग्रा वैभव (किशनगढ$) गोल्ड व पीयूष (पतंजलि गुरुकुलम) सिल्वर, 7१ किग्रा शिवम (पतंजलि गुरुकुलम) गोल्ड व नवीन (किशनगढ$) सिल्वर, 8 किग्रा रोशन (पतंजलि गुरुकुलम) गोल्ड व शैलेश सिंह (जीएसएस आगरा) सिल्वर, अंडर 19 फ्री स्टाइल विशान (पतंजलि गुरुकुलम) गोल्ड व मोहित (किशनगढ$) सिल्वर, ग्रीको रोमन मोहित (किशनगढ$) गोल्ड व विशाल (पतंजलि गुरुकुलम) सिल्वर मेडल प्राप्त किये।
आचार्यकुलम का मैदान दो दिनों तक तालियों और जयकारों से गूंजता रहा। खेल भावना, अनुशासन और प्रतिभा के इस संगम ने न केवल हरिद्वार को खेल का केंद्र बनाया, बल्कि आने वाले समय में भारतीय शिक्षा बोर्ड के उज्ज्वल खेल भविष्य की भी झलक दिखा दी।
-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—
