-परिजनों का अस्पताल में काटा हंगामा
हरिद्वार ।
कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में प्राइवेट अस्पताल में महिला की प्रसव के बाद मौत हो गई। परिजनों ने महिला की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा काटा। पुलिस ने पहुंच कर आक्रोशित लोगों को समझा बूझाकर महिला के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम करने के लिए जिला अस्पताल मोर्चरी भेजा। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने मामले की जांच के लिए टीम गठित की है ।अस्पताल में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।
कोतवाली ज्वालापुर अंतर्गत नया हरिद्वार कालोनी स्थित देवभूमि अस्पताल में आरती (2२) पत्नी अंकित निवासी भोग पुर लक्सर को प्रसव के लिए परिजनों ने भर्ती कराया। डिलीवरी के बाद महिला की तबीयत बिगड$ने लगी उसे आईसीयू में भर्ती किया कुछ देर बाद अस्पताल प्रबंधन की आेर से परिजनों को महिला की मौत की सूचना दी गई। महिला की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया । सूचना मिलने पर महिला के परिजन व ग्रामीण लक्सर से अस्पताल पहुंच गए और जमकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर कोतवाली ज्वालापुर पुलिस भारी संख्या में अस्पताल में पहुंचे आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत करने का प्रयास किया । परिजन अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए महिला का मौत के लिए जिम्मेदार बता रहे थे । पुलिस ने आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। काफी समझाने के बाद महिला के शव को पुलिस ने कब्जे में लेने का प्रयास किया पर भीड$ में मौजूद लोग शव को उठाने से पुलिस को रोकने का प्रयास करते रहे पर काफी प्रयास के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेने में कामयाब रही। शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल मोर्चरी भेज दिया ।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुंदन ङ्क्षसह राणा ने बताया कि महिला को डिलीवरी के लिए परिजन पहले महिला राजकीय चिकित्सालय में ले गए थे। चिकित्सकों ने जांच के बाद महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया था । राजकीय चिकित्सालय से आरती को देवभूमि अस्पताल में चिकित्सकों ने भर्ती कर लिया और डिलीवरी भी हो गई पर महिला को नहीं बचाया जा सका। पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा गया है। उधर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मामले की जांच के लिए टीम का गठन किया है जांच के बाद अस्पताल पर कार्रवाई की जाएगी। आपरेशन रूम को सील कर दिया।
