Oplus_16908288
हरिद्वार।
नगर निगम ने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए एक अनोखी पहल शुरू की है। नगर निगम ने आर्य नगर के कूडा प्वाइंट को आकर्षक सेल्फी प्वाइंट में बदल दिया है, जो अब स्थानीय लोगों और युवाआें के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। इस सफल प्रयोग के बाद, शहर के अन्य कूडा प्वाइंट को भी सेल्फी प्वाइंट में बदलने की योजना है।
नगर निगम ने स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 के क्रम में इस पहल को शुरू किया है। मेयर किरण जैसल ने लोगों से अपील की है कि वे अपने स्रोत से निकलने वाले कूडा का स्रोत—स्तरीय वर्गीकरण करें और कूड का निस्तारण केवल निगम की अधिकृत गाडियों को ही दें। आर्य नगर का सेल्फी प्वाइंट आकर्षक पेंटिंग्स, पौधारोपण और स्वच्छता संदेशों से सजा हुआ है। यह प्वाइंट न केवल शहर की सुंदरता बढ रहा है, बल्कि लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी कर रहा है।
स्थानीय लोगों ने इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त की है और नगर निगम के प्रयासों की सराहना की है। वही उनका कहना है कि जिस प्रकार मुख्य मार्गो को साफ सुथरा बनाया जा रहा है, वहीं गली मौहल्लों में महीनो तक भी कूडा नही उठाया जाता है, महीनो में एक आध बार नालियों से कूडा निकालकर सडक किनारे ढेर लगा दिया जाता है लेकिन जब उसे कई दिन तक उठाया नही जाता तो वह वापस नाली में चला जाता है।
