-संघ शताब्दी विजयादशमी उत्सव आयोजित
हरिद्वार।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हरिद्वार नगर सहित रानीपुर बहादराबाद जगजीतपुर आदि मंडलों में संघ शातब्दी विजयादशमी उत्सव मनाया गया। श पूजन के उपरांत स्वयंसेवकों ने पथ संचलन निकला। पथ संचलन के दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई।
माधव बस्ती में आयोजित कार्यक्रम में आरएसएस के क्षेत्र प्रचार प्रमुख पदम जी ने संघ के शताब्दी वर्ष में 10 वर्षों की पूरी यात्रा, डाक्टर हेडगेवार और गुरुजी द्वारा संघ स्थापना एवं प्रारंभिक चुनौतियों का विस्तार से वर्णन किया। वर्तमान में सोशल मीडिया एवं अन्य प्रचार माध्यमों के द्वारा प्रकार समाज में झूठ को प्रचारित किया जा रहा है, इसके लिए स्वयंसेवकों को सचेत रहने को कहा।
महादेव बस्ती की आेर से श्री रामलीला भवन कनखल में आयोजित विजयादशमी उत्सव में मुख्य वक्ता विद्या भारती के प्रदेश निरीक्षक डा. विजयपाल ने कहा कि संघ की 10 वर्ष की यात्रा हिंदुत्व के जागरण की यात्रा है। उन्होंने कहा कि संघ के 10 वर्ष की यात्रा संघ के कार्यकर्ताओं के समर्पण, बलिदान और संघर्ष की यात्रा है। उन्होंने कहा कि बीते 10 वर्षों से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करते हुए हिंदुत्व को आगे बढ़ने का कार्य कर रहा है। विजयदशमी उत्सव में संघ के अधिकारियों ने भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श पूजन किया। इसके उपरांत स्वयंसेवकों ने श्री रामलीला भवन से पथ संचलन किया।
रघुनाथ बस्ती में प्रान्त शारीरिक प्रमुख सुनील जी ने संघ संस्थापक डॉक्टर हेडगेवार के जीवन पर प्रकाश डालते हुए संघ स्थापना की पृष्ठभूमि को बताया। वर्तमान की आवश्यकता को देखते हुए पंच परिवर्तन का महत्व भी समझाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उमाशंकर वशिष्ठ ने की। रानीपुर नगर में आज चार स्थानों पर संघ के शताब्दी वर्ष में पथ संचलन निकाला गया।
शिवालिक बस्ती में वीर प्रताप, विभाग सेवा प्रमुख ने संघ संस्थापक डाक्टर हेडगेवार का जीवन परिचय देते हुए, संघ स्थापना की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संजीव गुप्ता ने की।
केशव बस्ती के सामुदायिक केंद्र सेक्टर 4 में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए जिला सह कार्यवाह संजय ने भारतीय संस्कृति में आ रहे परिवर्तनों की चर्चा करते हुए बताया कि हम बिना विचारे पश्चिम का अनुकरण कर रहे हैं। चाहे जन्मदिन पर केक काटना हो अथवा दीपक जलाने और यज्ञ करने के स्थान पर मोमबत्ती बुझाना। साथ ही शा ों में वर्णित श्लोकों को दूषित कर सनातन धर्म पर चोट की गई है। बस्ती में सह विभाग शारीरिक शिक्षण प्रमुख योगेश्वर चौहान ने संघ स्थापना की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए सभी स्वयंसेवकों को इस शताब्दी वर्ष में होने वाले सातों कार्यक्रमों में तन्मयता से लगने का आग्रह किया।
इस अवसर पर प्रांत संपर्क प्रमुख अनिल वर्मा,प्रांत सामाजिक सदभाव प्रमुख रमेश उपाध्यक्ष, जिला संघ चालक डा. यतीन्द्र नाग्यान,विभाग प्रचार प्रमुख अनिल गुप्ता, जिला व्यवस्था प्रमुख मुनेश, जिला प्रचार प्रमुख देवेश वशिष्ठ,जिला सामाजिक सदभाव प्रमुख अमित शर्मा, जिला प्रचारक जगदीप उत्तराखंडी, नगर प्रचारक शुभम, नगर कार्यवाह डा. अनुराग वत्स, सह कार्यवाह अभिषेक जमदग्नि व बलदेव रावत,बौद्धिक प्रमुख भूपेंद्र रावत,शारीरिक शिक्षण प्रमुख उमेश, प्रचार प्रमुख अमित शर्मा आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।
