हरिद्वार।
देश की स्वतंत्रता में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले देश के महान सपूत शहीद ए आजम भगत सिंह के 118 जन्मदिवस पर आज शहीद भगत सिंह चौक पर एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन शहीद भगत सिंह जोन संबंद्ध उत्तरांचल पंजाबी महासभा जिला हरिद्वार के तत्वाधान में संपन्न हुआ। जोन के अध्यक्ष नागेश वर्मा की अध्यक्षता और महामंत्री हरविंदर सिंह उप्पल के संयोजन में संपन्न इस कार्यक्रम में शहीद ए आजम भगत सिंह जी को अपनी भावांजलि अर्पित करते हुए संस्था के वरिष्ठ संरक्षक कुमार और जगदीश लाल पाहवा ने कहा जो कौम अपने इतिहास के नायकों को स्मरण रखती है वह समाज उत्तरोत्तर उत्थान की आेर अग्रसर होता है। उत्तरांचल पंजाबी महासभा के जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार और जिला महामंत्री प्रदीप कालरा और राम अरोड़ा ने कहा अल्प आयु में ही देश की आजादी के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद ए आजम भगत सिंह ने जिस आजाद भारत का जो सपना देखा था उनको सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हमारी आने वाली पीढि$यां उस सपने को पूरा करने का संकल्प ले। महिला विंग से रानी सहगल और रेनू अरोरा ने कहा कि हम जिस आजादी की हवा में सांस ले पा रहे हैं वह हमारे वीर बलिदानियों का उपकार है। संस्था के पदाधिकारीयों ने शहीद भगत सिंह जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर और पुष्प अर्पण कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि देने वालों में प्रमुख रूप से पार्षद परविंदर सिंह गिल, संस्था के चौयरमेन प्रमोद पांधी,श्याम अदलखा, कामिनी सडाना, आयुषी टंडन, रेनू शर्मा, प्रीति, अनिल खुराना, जिला संयोजक संदीप कपूर, मीडिया प्रभारी गौरव अरोड़ा, अनिल अरोड़ा, गजेंद्र ओबेरॉय, देवेंद्र चावला, रवि पावा, विकी तनेजा, जतिन हांडा, हिमांशु चोपड़ा, दीपक टंडन, सुभाष तनेजा, भोला सहगल, अजय अरोड़ा, आत्मा सिंह, सुखदेव सिंह विरदी, राहुल शर्मा, अरुण बाटला, मुरारी लाल वधवा, प्रवीण गाबा, राजीव बजाज, महेंद्र अरोड़ा, रमेश मिड्डा, कुंवर बाली, मनीष धमीजा, मनोज खुराना, विजय अरोड़ा आदि प्रमुख रूप से थे।
