-देहरादून पुलिस कर रही है आरोपी से पूछताछ
हरिद्वार।
उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर लीक मामले का फरार मुख्य आरोपी खालिद को देहरादून व हरिद्वार जनपद पुलिस की संयुक्त टीम ने जनपद हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के लिए टीम आरोपी को देहरादून ले गयी है। एसटीएफ की आेर से थाने रायपुर में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने खालिद की बहन व सहायक प्रोफेसर को गिरफ्तार कर चुकी है।
उल्लेखनीय है कि 2१ सितम्बर को प्रदेश में उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा स्नातक स्तरीय परीक्षा करायी गई थी। जनपद हरिद्वार में परीक्षा के चौसठ केंद्र बनाए गए थे। सुबह ग्यारह से एक बजे तक परीक्षा का समय था। परीक्षा शुरु होने के आधे घंटे बाद परीक्षा में आए प्रश्न—पत्र के तीन पेज सोशल मीडिया में वायरल हो गए थे। परीक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में प्रश्न पत्र जनपद हरिद्वार के किसी सेंंटर से लीक हुआ था। पथरी क्षेत्र में बहादरपुर में बने सेंटर से प्रश्न पत्र की फोटो खींच कर भेजी गयी थी। एसटीएफ मामले की जांच कर रही थी। जांच में आया कि परीक्षा दे रहा अभ्यर्थी खालिद निवासी सुल्तानपुर लक्सर ने सेंटर से फोटो खींच भेजे थे। फोटो उसने अपनी बहन हीना के मोबाइल फोन पर भेजी थी। हीना ने प्रश्न पत्र साल्व कराने के लिए टिहरी में तैनात सहायक प्रोफेसर को भेजा।
देहरादून पुलिस ने मामले में दो गिरफ्तारी कर मुख्य आरोपी खालिद की तलाश की जा रही थी। फरार आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए जनपद हरिद्वार के साथ देहरादून पुलिस की टीमें लगातार दबिशें दे रही थी। सीआईयू ने फरार आरोपी खालिद को लक्सर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। देहरादून पुलिस टीम पकड़े गए आरोपी को अपने साथ ले गयी। खालिद से पूछताछ के पता चलेगा कि परीक्षा सेंटर में मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध था तो वह मोबाइल किसके सहयोग से ले गया। हर सेंटर में जेम्बर लगा था मोबाइल किसे चला। इस नेटवर्क में कितने लोग जुड़े हैं। देहरादून पुलिस पूछताछ में पेपर लीक के कई राज खुलेंगे।
