हरिद्वार।
कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में रहने वाली महिला से सोने के कुंडल झपटने वाले बाइक सवार युवक को पुलिस ने चौबीस घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से महिला से झपटे गए सोने के कुंडल बरामद हुए। पीडि़ता की आेर से मुकदमा दर्ज कराया गया था। पूछताछ करने के बाद आरोपी का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा ने बताया कि जुर्स कंट्री के पास कालोनी में रहने वाली महिला ने अपने बच्चों को स्कूल लेने के लिए जा रही थी। तभी सुनसान इलाके में पीछे आ रहे मोटरसाइकिल युवक ने महिला के कान से सोने का कुंडल झपट लिए। महिला ने घटना का विरोध कर शोर मचाया तो कुंडल छीन कर फरार हो गया। छीना—झपटी में महिला मामूली रुप से चोटिल हो गयी। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंच कर पीडि़ता से घटना की जानकारी ली। तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया। टीमों का गठन कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी की पहचान किए गए। मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया। चेकिंग के दौरान नहर पटरी से आ रहे बाइक सवार को रुकने का इशारा किया तो उसे भागने का प्रयास किया। कुछ ही दूरी पर दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से सोने का कुंडल बरामद हुआ। कोतवाली लाकर पूछताछ करने पर उसने वारदात करने का जुर्म कबूल किया। अपना नाम नसरत पुत्र खलील निवासी एक्क डकला पथरी हरिद्वार बताया। वारदात में इस्तेमाल बाइक को सीज कर आरोपी का मेडिकल करवा कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
