लक्सर।
हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं निर्बल निर्धन विधिक सहायता समिति के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता राजेश रस्तोगी ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर लक्सर तहसील क्षेत्र में किसानों की फसलों में बारिश से हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने एवं क्षेत्र में बह रही नदियों के क्षतिग्रस्त तटबंधो की मरम्मत कराए जाने एवं बिजली का बिल माफ कराए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि उक्त मामले में शासन प्रशासन की तरफ से लापरवाही की गई तो क्षेत्र के पीडि$त किसान देहरादून जाकर उक्त मामले में मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे।
भाजपा नेता राजेश रस्तोगी ने प्रेस बयान जारी कर बताया कि हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, भाजपा नेता रानी देवयानी सिंह, रुड$की भाजपा जिला अध्यक्ष डा. मधु सिंह, राज्य मंत्री श्यामवीर सिंह सैनी आदि नेताआें व सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों की टीम के साथ आधा दर्जन से ज्यादा लक्सर तहसील क्षेत्र के बाढ$ ग्रस्त गावों का दौरा किया था। दौरे के दौरान बाढ$ पीडि$त किसानों व ग्रामीणो से मुलाकात की थी तथा मौके पर किसानो व ग्रामीणो ने उनको बाढ$ से बर्बाद हुई फसलों और सड$को को दिखाया। कलसिया गांव में लगभग 45 मीटर लम्बे टूटे हुए गंगा तटबंध का निरीक्षण भी किया। जिससे बार-बार किसानों को बाढ$ के पानी से भारी मात्रा में फसली नुकसान होता हैं। जिस कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी होती है। इस सम्बन्ध मे रावत द्वारा पीडि$त किसानों व ग्रामीणों को हुए नुकसान की जानकारी मुख्य मंत्री को द ेदी गई थी।
राजेश रस्तोगी ने बताया कि हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर कलसिया गांव में गंगा के टूटे हुए तटबंद एवं क्षतिग्रस्त सड$को का पुनर्निर्माण कराये जाने, बाढ$ पीडि$त किसानों को उनकी बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा दिलाये जाने तथा पीडि$त किसानो व ग्रामीणो का बिजली बिल माफ कराए जाने और आम लोगों का बिजली सर चार्ज माफ कराए जाने के लिये मुख्यमंत्री को चि_ी लिखी है। राजेश रस्तोगी ने बताया कि यदि अधिकारियों द्वारा कोई लापरवाही की गई तो अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में मुख्यमंत्री से क्षेत्र के पीडि$त किसान व ग्रामीण मुलाकात भी कर सकते है।
