-दो तमंचे, चार जिंदा कारतूस व चाकू बरामद
-गैंग के सरगना को पुलिस भेज चुकी है जेल
हरिद्वार।
कनखल थाना क्षेत्र में एक ही दिन में तीन अलग—अलग स्थानों में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले पिल्ला गैंग पर पुलिस ने पूरी तरह से शिकंजा कस दिया। गैंग के सरगना को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी पुलिस ने गैंग के फरार चल रहे तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया। आरोपितों के कब्जे से दो तमंचे, चार जिंदा कारतूस, चाकू व वारदात में इस्तेमाल की गयी मोटरसाइकिल बरामद की। पकड़े गए आरोपितों में एक नाबालिक भी शामिल हैं। पकड़े गए आरोपितों से पूछताछ करने के बाद मेडिकल करवा कर कोर्ट में पेश कर जेल भेजा। नाबालिक को संबंधित कोर्ट में पेश किया।
कनखल थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र शाह ने बताया कि 15 सितम्बर को कुछ बाइक सवार युवकों ने जगजीतपुर के इलाके में जगह-जगह फायङ्क्षरग कर दहशत का माहौल बनाया गया। मनोज कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए घटनाक्रम में सम्मिलित सदस्यों की गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये। टीम ने मुखबिर की सूचना पर गैंग लीडर भानु भारद्वाज को मोटरसाइकिल व असलाह के साथ दबोच कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। गैंग में शामिल फरार सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही थी। मुखबिर की सूचना पर फरार चल रहे तीन आरोपितों को श्रीयंत्र पुल से बैरागी र्केप को जाने वाले रास्ते पर मोटरसाइकिल दबोज लिया। आरोपितों ने पूछताछ में 15 सितम्बर को हुई फायरिंग में शामिल होने की बात कबूली। अपने नाम अभिनव पुत्र जितेन्द्र निवासी गुरुकुल भगवतीपुरम कनखल, अरुण उर्फ बोडा पुत्र राजकुमार निवासी जगजीतपुर शिवपुरी मोहल्ला कनखल व एक नाबालिक है। आरोपितों के कब्जे से दो तमंचे चार जिन्दा कारतूस, चाकू व वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की।
