-पहले सिर पर हथौड से वार फिर दुपट्टे से घोंटा गला
-मकान मालिक की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
हरिद्वार।
सिडकुल क्षेत्र में किराए के मकान में रहने वाले व्यक्ति ने पत्नी से अपने दोस्त के अवैध संबंध के शक में रात को सोते हुए सिर पर हथोड़े से वार किया फिर दुपट्टे से गला घोंट दिया। मकान मालिक की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। मकान मालिक की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के लिए जिला अस्पताल मोर्चरी भेजा। मृतक मूल रुप से बिजनौर का रहने वाला है। परिजनों से संपर्क के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपी का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
सिडकुल थाना अंतर्गत रावली महदूद में किराए के मकान मेें रहने वाले धर्मेन्द्र पुत्र करन ङ्क्षसह निवासी ग्राम नौगांव थाना स्योहारा जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश ने आधी रात को गहरी नींद में सो रहे दोस्त ललित को हमेशा के लिए सुला दिया। दोस्त के सिर पर हथौड़े से वार कर लहूलुहान कर दिया छटपटाने पर दुपट्टे से गला घोंट दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मकान मालिक सुखवीर सिंह ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर तत्काल सिडकुल कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी सहयोगी कॢमयों के साथ मौके पर पहुंचे। कमरे में ललित की लाश खून से लथपथ पड़ी थी। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले धर्मेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया। वारदात में इस्तेमाल हथौड़े को कब्जे में लिया। मकान मालिक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसे शक था कि उसका दोस्त ललित का उसकी पत्नी से अवैध संबंध हैं। करीब चार साल पहले उसकी ललित से दोस्ती हुई थी। राजमि ी का काम करने वाले धर्मेन्द्र के घर आना—जाना शुरु हो गया। आरोपी तीन बच्चों का बाप है। पत्नी की तरफ बढ़ती नजदिकियां उसके दिलोदिमाग् में घर कर गई थी। कुछ समय के अंदर वह छह किराए के कमरे बदल चुका था। करीब एक महीने पहले ही उसने सुखबीर के मकान में कमरा लिया था। ललित ने वहां भी आना—जाना शुरु कर दिया था। रात में उसके साथ बैठ कर खाना खाया दोनों सो गए। आधी रात में उठकर उसने प्लानिंग के हिसाब से वारदात को अंजाम दिया। आरोपी की अपने किए का कतई मलाल नहीं था। मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
