हरिद्वार।
कांवड़ियों द्वारा सिंहद्वार पर सड़क पर कांवड$ रखकर रोड को जाम किया गया एवं उत्पात मचाया गया। जिससे आम जन में अफरा तफरी का माहौल हो गया था। घटना के संबंध मे कनखल थाने में 10 से 15 अज्ञात कांवडियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
सनद हो कि बीते शनिवार को कांवडिये नहर पटरी से हाइवे की तरफ जाने की जिद कर रहे थे। जिन्हें पुलिस द्वारा हाईवे पर जाने से रोका गया। जिसके बाद मौके पर कावडिये बडी संख्या में े इक्टठा हो गये है। जिन्हें मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियो द्वारा काफी समझाया गया की नहर पटरी से ही यात्रा करे। परन्तु कांवड़िये नही माने और सडक पर उत्तपात मचाने लगे तथा पर कांवड रखकर सडक पर बैठ गये और रोड जाम कर दी। सड$क के दोनों और वाहनों की लंबी लंबी लाइने लग गई कावडियो को काफी समझाने का प्रयास किया गया। परन्तु कांवडिये नही माने और अपनी कांवड को रोड$ पर रख दिया और रोड को जाम कर दिया और उग्र रूप मे हल्ला करने लगे लगातार कांवड़ियों की संख्या मे बढोत्तरी होने लगी । सभी के हाथों में लाठी डंडे थे। जिससे आम जन में अफरा तफरी का माहौल हो गया तथा यातायात बाधित हो गया। पिछले दो दिनो में कांवड़ियों द्वारा मंगलौर व रूडकी व बहादराबाद में काफी जगह उत्पात मचाया तथा निजी व सरकारी सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। जिस कारण मौके पर शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिये मौजूदा पुलिस बल द्वारा शक्ति प्रर्दशन कर हल्का बल प्रयोग कर कांवडियो को रोड$ से हटाया गया। जिसके बाद काफी मश्क्कत के बाद कावडिये शान्त हुए इसके बाद नहर पटरी से सभी को रवाना किया गया। इस पूरी घटना के दौरान कांवड मेला ड्यूटी में नियुक्त सुपर जोनल मजिस्ट्रेट$ वेद प्रकाश जिला विकास अधिकारी हरिद्वार व जोनल मजिस्ट्रेट अतुल प्रताप सिंह जिला पंचायत राज अधिकारी मौके पर मौजूद थे। घटना के संबंध मे प्रभारी निरीक्षक द्वारा अज्ञात 10 -15 कांवडि$यों के विरुद्ध संबंधित धाराआे में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
