-मेला क्षेत्र के रेलवे स्टेशनों को दो सुपर जोन, तीन जोन व छह सैक्टरों में बांटा
-सीमावर्ती राज्य व जिलों के मध्य सीमाओं पर ट्रेनों में सघन चैकिंग
हरिद्वार।
जीआरपी मुख्यालय में एसपी जीआरपी तृप्ति भट्ट की अध्यक्षता में अंतरराज्यीय समन्वय गोष्ठी का आयोजन किया गया। कांवड़ मेला को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु रेलवे, आरपीएफ, मुरादाबाद सहारनपुर जीआरपी के अधिकारीगण के साथ विभिन्न मुद्दों पर गंभीरता के साथ विचार विमर्श कर आपसी सहयोग से मेले को संपन्न कराए जाने की प्रतिबद्धता को दोहराया गया।
कांवड़ मेला के दौरान रेलवे परिवहन के माध्यम से रेलवे स्टेशन हरिद्वार, योग नगरी ऋषिकेश एवं रेलवे स्टेशन रुड़की आदि स्थानों पर अत्यधिक संख्या में कांवड़ियों यात्रियों के आवागमन की संभावना के दृष्टिगत भीड़ नियंत्रण हेतु जीआरपी उत्तराखंड क्षेत्रांतर्गत कांवड़ मेला प्रभावित रेलवे स्टेशनों को दो सुपर जोन, तीन जोन व छह सैक्टरों में बांटा । रेलवे परिवहन के माध्यम से रेलवे स्टेशन हरिद्वार एवं योग नगरी ऋषिकेश पर आने वाले कांवड़ियों यात्रियों की अनुमानित संख्या के पूर्वानुमान आंकलन हेतु कांवड़ मेला के दृष्टिकोण से इंटर स्टेट समन्वय ग्रुप बनाया जाएगा। हरिद्वार ऋषिकेश सहित पूरे मेला क्षेत्र के स्थानों पर जोन एवं सुपर जोन अधिकारियों से प्राप्त जानकारियों के आधार पर कांवड़ियों यात्रियों की अनुमानित संख्या एवं अन्य जानकारियों को साझा किया जाएगा। जिनके आधार पर मौके पर उच्चाधिकारीगण द्वारा त्वरित निर्णय लिए जाएंगे। कांवड़ मेले के दौरान कभी-कभी कांवड़ियों द्वारा महिलाओं से छेड़छाड़ की घटना सामने आने की संभावना के दृष्टिगत महिला पुलिसकर्मियों की नियुक्तियां की जाएंगी। ह्यूमन ट्रैफिकिंग की संभावना के दृष्टिकोण से सादे कपड़ों में पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा। हरिद्वार एवं ऋषिकेश ट्रैफिक अधिकारियों से रेलवे स्टेशन की भीड़ को लगातार सुचारू दशा में रखने के लिए लगातार समन्वय स्थापित किया जाएगा। मेले में जीआरपी उत्तराखंड से लगभग 200 से अधिक अधिकारी व कर्मचारी आईआरबी द्वितीय से प्लाटून एवं आरपीएफ के सहयोग से विभिन्न महत्वपूर्ण ट्रेनों में एस्कॉर्ट ड्यूटी में तैनात रहेंगे। इस मौके पर जितेंद्र मेहरा, पुलिस अधीक्षक, यातायात जनपद हरिद्वार उत्कर्ष नारायण,मण्डल सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल मुरादाबाद नागेश नौटियाल, सहायक सुरक्षा आयुक्त, आरपीएफ हरिद्वार।श्वेता आशुतोष ओझा, पुलिस उपाधीक्षक, रेलवेज सहारनपुर, राजेश कुमार, पुलिस उपाधीक्षक,जीआरपी फरीदाबाद, हरियाणा संदीप नेगी पुलिस उपाधीक्षक, ऋषिकेश देहरादून प्रदीप कुमार निरीक्षक यातायात, ऋषिकेश, देहरादून दिनेश कुमार,स्टेशन अधीक्षक, हरिद्वारह पवन चौधरी, प्रभारी निरीक्षक जीआरपी नजीबाबाद, संजीव कुमार, प्रभारी निरीक्षक जीआरपी सहारनपुर नवीन कुमार प्रभारी निरीक्षक जीआरपी जगाधरी,हरियाणा सुरेन्द्र मीणा ,पोस्ट प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ पोस्ट अम्बाला, हरियाणा मोहित त्यागी,पोस्ट प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ पोस्ट यमुनानगर पंकज यादव, पोस्ट प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ पोस्ट देहरादून बिजेन्द्र सिंह रावत,पोस्ट प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ पोस्ट हरिद्वार सरोज कुमार,पोस्ट प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ पोस्ट ऋषिकेश रवि कुमार सिवाच,पोस्ट प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ पोस्ट लक्सर राजेश कुमार, प्रभारी चौकी जीआरपी टपरी, सहारनपुर के अलावा तृप्ति भट्ट पुलिस अधीक्षक, रेलवेज उत्तराखण्ड अरूणा भारती,अपर पुलिस अधीक्षक, रेलवेज, उत्तराखण्ड स्वप्निल मुयाल, पुलिस उपाधीक्षक, रेलवेज उत्तराखण्ड समेत निरीक्षक व उप निरीक्षक जीआरपी उपस्थित थे।
