ऑपरेशन लगाम के तहत युवकों का चालान
हरिद्वार ।
पुलिस ने अलग-अलग कोतवाली क्षेत्र में मारपीट कर उत्पात करने वाले आधा दर्जन युवकों के विरुद्ध ऑपरेशन लगाम के तहत कार्रवाई करते हुए चालान किया। सभी को चेतावनी देते हुए मेडिकल करवाने के बाद कोर्ट में पेश किया।
कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि क्षेत्र में कुछ युवकों के बीच में मारपीट हो रही है जिससे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ था। सूचना पर मौके पर पहुंच कर मारपीट करने वाले तीन युवकों को हिरासत में लिया गया। कोतवाली लाकर पूछताछ करने पर आरोपितों ने अपने नाम पंकज शर्मा पुत्र राकेश शर्मा निवासी ऋषिकुल हरिद्वार मयंक पुत्र प्रदीप आनंद निवासी शिवमूर्ति के पास हरिद्वार व इनाम पुत्र इस्लाम निवासी मोहल्ला कस्सावान ज्वालापुर हरिद्वार बताया । सभी के विरुद्ध शांतिभंग की धारा में चालान किया गया। चेतावनी दी कि दोबारा मारपीट की तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वहीं कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में मारपीट करने वाले तीन युवकों के विरुद्ध पुलिस ने कार्रवाई की।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर मारपीट की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंच कर मारपीट करने वाले युवकों को हिरासत में लिया गया। कोतवाली लाकर पूछताछ करने पर आरोपितों ने अपने नाम सुन्दर लाल पुत्र राजकुमार निवासी सलेमपुर रानीपुर हरिद्वार देवराज पुत्र हुकम सिंह चन्द निवासी सलेमपुर रानीपुर हरिद्वार व मोनू पुत्र रामू निवासी रामधाम कालोनी रानीपुर हरिद्वार बताए। सभी के विरूद्ध शांतिभंग की धारा में चालान कर मेडिकल करवाने के बाद कोर्ट में पेश किया
