हरिद्वार।
विद्या विहार एकेडमी में आयोजित वैष्णवी क्रिएशन द्वारा 15 दिवसीय समर कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प के पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह में नगर विधायक मदन कौशिक, रानीपुर विधायक आदेश चौहान एवं हरिद्वार नगर निगम मेयर श्रीमती किरन जैसल, विद्या विहार एकेडमी की प्रधानाचार्या श्रीमती शोभना पालीवाल, सुरेंद्र झा, श्रीमती बबीता झा, शिक्षाविद डा. विजयेंद्र पालीवाल, नमन शर्मा आदि के अतिरिक्त समाजसेवी विशाल गर्ग, योगी रजनीश, अधीर कौशिक, पवन कृष्ण शा ी, पार्षद आशुतोष चक्रपाणि, अरुण पाठक, वलहमद ग्रुप के अनिरुद्ध वशिष्ट, तिलक वशिष्ठ, आदित्य उपाध्याय, अशोक शर्मा आदि गणमान्य व्यक्तियों के साथ सभी बच्चों के अभिभावकों ने भाग लिया। देर रात तक चले भव्य समारोह में बच्चों ने शानदार संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उपस्थित भारी भीड$ का उत्साह और एक से बढ$कर एक कार्यक्रम में लगातर तालियों की गड$गड$ाहट ने समा बाँधा। प्रख्यात कोरियोग्राफर, नृत्यांगना वैष्णवी झा द्वारा कैम्प के सभी बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन वैष्णवी झा ने किया।
