-साइबर अपराध, यातायात नियमों की दी जानकारी, नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक
हरिद्वार।
एसपी क्राईम एवं ट्रैफिक जितेंद्र मेहरा ने एनसीसी कैडेट्स को साइबर अपराध, यातायात नियमों की जानकारी दी व नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। औरंगाबाद स्थित योगग्राम गुरुकुल में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में एनसीसी की 3१वीं बटालियन के लगभग पांच सौ कैडेट्स ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में एसपी जितेंद्र मेहरा ने एनसीसी कैडेट्स के साथ संवाद करते हुए उन्हें सामाजिक जिम्मेदारियों, यातायात नियमों के संबंध में जानकारी दी और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने उत्तराखंड पुलिस द्वारा चलाए गए गौरा शक्ति एप व उत्तराखंड पुलिस एप के विषय में भी विस्तार से चर्चा करते हुए जानकारी प्रदान की। एसपी क्राईम जितेंद्र मेहरा ने बताया कि छोटी—छोटी सतर्कता हमें बड़े खतरों से बचा सकती हैं। सभी बच्चे भविष्य के नागरिक हैं। उन्होंने कहा कि आप भविष्य में किसी भी क्षेत्र में अपना योगदान दे सकते हैं। जिसके लिए सभी जानकारियां होना आवश्यक है। कार्यक्रम में छात्रों ने जानकारी प्राप्त करने के साथ सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाआें का समाधान भी किया।
