haridwar-- haridwar mai hari ki pudi par ganga ji ki puja karte delhi ki cm rekha gupta. photo sandeep sharma haridwar phon-09837410381
हरिद्वार।
रविवार को हरिद्वार आयी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता परिवार के साथ हरकी पौड$ी पर ब्रह्कुंड में गंगा स्नान और गंगा पूजन किया। हरकी पैड$ी पर गगा स्नान के दौरान रेखा गुप्ता ने दिल्ली में सरकार के 10 दिन पूरे होने के बाद यमुना को गंगा जैसी निर्मल और पवित्र बहने देने का संकल्प दौहराया। स्नान के बाद रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार के 10 दिन एक संदेश देने वाले हंै कि किस तरह अपने लक्ष्य की आेर कदम बढ$ाये जा रहे है। उन्होंने कहा कि दिल्ली का अधिकार और विकास कैसा हो यह 10 दिन में दिखाने की कोशिश की है। सीएम रेखा गुप्ता के हरकी पैड$ी पहुंचने पर श्री गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने अन्य पदाधिकारियों के साथ उनका स्वागत किया और गंगा पूजन कराया। गौरतलब है कि हरिद्वार आयी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता परिवार के साथ गंगा स्नान के बाद साध्वी ऋतंभरा के नवनिर्मित गंगा वात्सल्य आश्रय के उदघाटन में भी प्रतिभाग किया। इसके अलावा रेखा गुप्ता ने जूना अखाड$े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी से भी मुलाकात की।
-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-
