हरिद्वार।
गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय, तथा श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय, बादशाहीथौल, टिहरी गढ़वाल के मध्य पारस्पति समझौता (एमओयू) किया गया। गुरुकुल कांगड़ी की आेर से कुलपति प्रो. हेमलता के. तथा वनस्पति एवं सूक्ष्म जीव विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. मुकेश कुमार तथा श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय की ओर से डायरेक्टर, रिसर्च एवं डेवलपमेंट, प्रो. गुलशन कुमार ढींगरा ने हस्ताक्षर किए।
एमओयू के आधार पर दोनो विश्वविद्यालय शोध संबंधी प्रोजेक्ट, स्नातक से डॉक्टरेट कक्षाओं के शोध—ग्रंथ, कांफ्रेंस—सेमिनार, तकनीकी आदान—प्रसाद, वैज्ञानिक प्रकाशन तथा शिक्षकों के परामर्श संबंधी कार्य मिल जुलकर कर सकेंगे। इससे न केवल विश्वविद्यालयी अकादमिक कार्यो की गुणवत्ता में सुधार होगा वरन शोध संसाधनों एवं बौद्धिक सम्पदा का न्याय संगत उपयोग भी हो सकेगा। इस अवसर पर श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के डीन कला संकाय, गुरुकुल कांगड़ी के डा. वरिन्दर विर्क, डा. कल्पना सागर, डा. संदीप कुमार, डा. विनीत विश्नोई, डा. चिरंजीव बैनर्जी उपस्थित रहे।
-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—
