हरिद्वार ।
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज सायंकालीन गंगा आरती के दर्शन किए व गंगा पूजन किया। इसके उपरांत उन्होंने गंगा सभा कार्यालय में हरिद्वार को लेकर अपना अनुभव संदेश दर्ज किया। पूर्व राष्ट्रपति आज हरिद्वार में ही विश्राम करेंगे तथा कल दिव्य प्रेम सेवा मिशन के एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। ज्ञात रहे कि पूर्व राष्ट्रपति का हरिद्वार के प्रति अगाध प्रेम एवं श्रद्धा है। राष्ट्रपति बनने एवं इससे पूर्व भी वह हरिद्वार आते रहे हैं।वह एवं उनकी पत्नी चंडीघाट स्थित दिव्य प्रेम सेवा मिशन के न्यासी भी हैं।
